डॉ. रसप्पा विश्वनाथन आईआईएसआर लखनऊ के नये निदेशक
09-Dec-2022 09:05 PM 8439
लखनऊ 09 दिसम्बर (संवाददाता) विश्व रैंकिंग में शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल प्रख्यात पादप रोग वैज्ञानिक डॉ. रसप्पा विश्वनाथन ने शुक्रवार को भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) लखनऊ के निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि निदेशक पद ग्रहण करने से पूर्व डॉ. विश्वनाथन गन्ना प्रजनन संस्थान, कोयंबटूर (तमिलनाडु) में फसल सुरक्षा विभाग में अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। इनको 31 वर्षों का शोध एवं शिक्षण कार्यों को अनुभव रहा है। गन्ना में उत्कृष्ट शोध करते हुए 14 लाल सड़न प्रतिरोधी गन्ना किस्मों को चयनित किया, गन्ना रोग प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक रणनीति विकसित किए तथा आणविक पौधा रोग प्रयोगशाला को कोयंबटूर के संस्थान में स्थापित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^