डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गौर की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि
21-Aug-2024 08:42 PM 4344
भोपाल, 21 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गौर की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजति अर्पित की है। डॉ. यादव ने यहाँ स्थित बाबूलाल गौर शासकीय महाविद्यालय भेल में बाबूलाल गौर की 5वीं पुण्यतिथि पर आज आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने स्व. गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा है कि श्री गौर का व्यक्तित्व बहुमुखी प्रतिभा संपन्न, मिलनसार और मानव मात्र को सम्मान देने वाला था। उनकी लोकप्रियता और जन-जन के मन में उनके प्रति विश्वास था कि वे एक विधानसभा क्षेत्र से दस बार चुनाव जीते हैं। श्री गौर ने विपरीत समय में ताकत से अपनी आवाज रखी, परंतु कभी भी विनम्रता नहीं छोड़ी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^