डॉक्टरों से मिलकर सुरक्षा का भरोसा भी नहीं दिलवा सकते सुक्खू: जयराम
20-Aug-2024 09:51 PM 1543
शिमला, 20 अगस्त (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आईजीएमसी के डॉक्टर्स को मिलने के लिये बारिश में दो घंटे तक इंतज़ार करवाने और सभी डॉक्टर से न मिलने की निंदा करते हुए उनकी कृत्य को संवेदनहीन करार दिया। श्री ठाकुर ने कहा कि बंगाल में हुई हैवानियत पर मुख्यमंत्री समेत सरकार और हिमाचल कांग्रेस के नेताओं के मुंह से एक भी शब्द भी नहीं निकला। अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए प्रदेश के डॉक्टर मुख्यमंत्री से मिलने आए लेकिन मुख्यमंत्री ने बारिश में उन्हें दो घंटे का इंतज़ार करवाया और सभी डॉक्टर से मिले भी नहीं। सिर्फ़ कुछ डॉक्टर्स से मिलकर सभी को ऐसे ही वापस कर दिया। जिससे डॉक्टर निराश होकर चले गए। डॉक्टर्स के प्रति मुख्यमंत्री का रवैया बताता है कि वह बंगाल में हुए ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म-हत्या और प्रदेश के डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर कितने संवेदनहीन हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^