डब्लूएचओ ने भारत में कोविड टीकाकरण अभियान की रफ्तार की सराहना की
13-Sep-2021 10:10 PM 2745
नयी दिल्ली, 13 सितम्बर (AGENCY) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अभूतपूर्व बताते हुए देश के 75 करोड़ लोगों का टीकाकरण पूरा होने पर बधाई दी है। डब्लूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक-दक्षिण पूर्व एशिया-डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने सोमवार को एक बयान में कहा कि भारत में पहले 10 करोड़ टीके लगाने में 85 दिन लगे थे लेकिन देश ने 65 करोड़ से 75 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने में मात्र 13 दिन लगाए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^