दद्दा की नगरी झांसी में हुई महिला सीनियर हॉकी चैम्पियनशिप की रंगारंग शुरूआत
21-Oct-2021 06:41 PM 2773
झांसी 21 अक्टूबर (AGENCY) हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की नगरी झांसी में 11 वीं सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप का रंगारंग शुभारंभ मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में खेलमंत्री उपेंद्र तिवारी के मुख्य आतिथ्य में गुरूवार को हुआ। खेलमंत्री ने दद्दा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया और “ पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब,खेलोगे कूदोगे तो बनोगे लाजवाब”, का नारा दिया। तिवारी ने कहा कि झांसी, मेजर ध्यानचंद की कर्मभूमि और वीरों की धरती है, यहां के मैदान पर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप का पहला मैच शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में देश के 28 राज्यों से महिला खिलाड़ी आई हुई है। यह टूर्नामेंट 21 अक्टूबर से लेकर के 30 अक्टूबर तक चलने वाला है । यहां जो यह तमाम प्रतिभाएं है इस टूर्नामेंट के माध्यम से निखर कर आएंगी वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाकर खेलेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^