दक्षिण अफ्रीका में बिजली की गंभीर कमी पर राष्ट्रीय ‘आपदा की स्थिति’ घोषित
10-Feb-2023 08:58 PM 3428
केपटाउन, 10 फरवरी (संवाददाता) दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने गुरुवार को देश में बिजली की गंभीर कमी होने पर राष्ट्रीय ‘आपदा की स्थिति’ की घोषणा करते हुए कहा कि इससे अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है। श्री रामाफोसा ने संसद में राष्ट्र के अपने वार्षिक संबोधन में कहा, “हम एक गंभीर ऊर्जा संकट से गुजर रहे हैं। ऊर्जा संकट ने उत्तरोत्तर समाज के हर हिस्से को प्रभावित किया है। हमें किसानों, छोटे व्यवसायों, हमारे जल बुनियादी ढांचे और हमारे परिवहन नेटवर्क पर छाये संकट के बादल को छांटने के लिए काम करना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^