दक्षिण अफ्रीका ने बंगलादेश को पारी और 273 रनों से हराया
31-Oct-2024 09:31 PM 3671
चटगांव 31 अक्टूबर (संवाददाता) केशव महाराज (पांच विकेट), कगिसो रबाड़ा (पांच विकेट) और सेनुरन मुथुसामी (चार विकेट) की की शानदार गेंदबाजी में दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन फॉलोऑन खेल रही बंगलादेश को दूसरी बार 143 पर ऑलआउट करते हुए पारी और 273 रनों से जीत दर्ज की। आज सुबह पहली पारी में 159 पर ढ़ेर होने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरे बंगलादेश के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी विफल साबित हुये। नजमुल शान्तो (36), महिदुल इस्लाम अंकोन (29) और हसन महमूद (नाबाद 38) के अलावा उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे बंगलादेश के बल्लेबाज बेबस दिखे और उसकी पूरी टीम 43.4 ओवर में 143 के स्कोर पर सिमट गई। बंगलादेश यह नौवीं बार दक्षिण अफ्रीका से पारी की हार है। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी के हुनर के बाद बेहतरीन गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए बंगलादेश को कुल दोनों पारियों में 89 ओवर में दो बार ढ़ेर किया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने पांच विकेट लिये। सेनुरन मुथुसामी को चार विकेट मिले। डेन पैटरसन ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज सुबह के कगिसो रबाडा (पांच विकेट) और अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने बंगलादेश की पहली पारी को 159 पर समेटकर उसे फॉलोऑन खेलने को मजबूर कर दिया था। बंगलादेश ने कल के 38 रन पर चार विकेट से आगे खेलते हुए आज सुबह अभी स्कोर में आठ रन का इजाफा किया था कि रबाडा ने नजमुल शान्तो (नौ) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। अगले ही ओवर में मुशफिकुर रहीम (शून्य) को डेन पैटरसन ने अपना शिकार बना लिया। मेहदी हसन मिराज (एक), महिदुल इस्लाम अंकोन (शून्य) पर आउट हुये। मोमिनुल हक ने बंगलादेश के लिए सर्वाधिक (82) रनों की पारी खेली। तैजुल इस्लाम (30) रन बनाकर आउट हुये। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे बंगलादेश के बल्लेबाज नहीं टिक सके और अंतराल पर अपने विकेट गवांते चले गये। आलम यह था कि आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। बंगलादेश की पूरी टीम 45.2 ओवर में 159 पर ढ़ेर हो गई। पहली पारी के आधार बंगलादेश अभी भी दक्षिण अफ्रीका से 416 रन पीछे है। दक्षिण अफ्रीका ने बंगलादेश को फॉलोऑन खेलने काे मजबूर कर दिया हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने पांच विकेट लिये। डेन पैटरसन और केशव महाराज ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। सेनुरन मुथुसामी को एक विकेट मिला। इससे पहले कल टोनी डीजॉर्जी (177), ट्रिस्टन स्टब्स (106) और वियान मुल्डर (105) रन के शतकीय की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट पर 575 का स्कोर खड़ा करने के बाद पारी घोषित कर दी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^