दक्षिण अफ्रीका पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने की कगार पर
14-Jun-2025 12:04 AM 3418
लंदन, 13 जून (संवाददाता) दक्षिण अफ्रीका आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में इतिहास रचने की कगार पर है। लॉर्ड्स में तीसरे दिन शुक्रवार को एडेन मार्करम का शानदार शतक और चोटिल टेम्बा बावुमा के साथ उनकी साहसिक और नाबाद साझेदारी की बदौलत उसे अपना पहला खिताब जीतने के लिए सिर्फ 69 रन की जरूरत है। दिन का खेल खत्म होने के समय प्रोटियाज ने 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट पर 213 रन बना लिए थे। मार्करम ने 102 रन और कप्तान बावुमा 65 रन बना कर क्रीज पर मौजूद थे। मारक्रम का यह आठवां टेस्ट शतक है। बावुमा हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे। उनकी नाबाद 123 रनों की साझेदारी ने न केवल ऑस्ट्रेलिया के आक्रमण को कुंद कर दिया, बल्कि दक्षिण अफ्रीका को ऐतिहासिक जीत के मुहाने पर ला खड़ा किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^