दक्षिण कोरिया में कोरोना के 9,435 नये मामले
15-Jun-2022 07:06 PM 3250
सियोल 15 जून (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिण कोरिया में मंगलवार तक 9,435 नये मामले सामने आये है। इससे संक्रमितोंकी संख्या बढ़कर 18,248,479 हो गयी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम एजेंसी के अनुसार एक दिन पहले 9,778 मामले आये हैं। जो इससे पहले छह दिन तक लगातार आये 10,000 मामलाें से कम थे। पिछले सप्ताह हर रोज औसत 8,618 मामलों की पुष्टि हुई है। नये मामलों में 104 मामले विदेशी हैं जिससे इनकी संख्या बढ़कर 33,557 हो गई। संक्रमितों में 93 की हालत गंभीर है। यह पहले दिन से पांच कम है। नौ और लोगों की मौत की पुष्टि होने से मरने वालों की कुल संख्या 24,399 हो गयी है। कुल मृत्यु दर 0.13 प्रतिशत थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^