दक्षिणी कश्मीर में पूजा स्थलों को अपवित्र करने के पीछे विक्षिप्त व्यक्ति: पुलिस
27-Apr-2024 01:13 PM 2918
श्रीनगर, 27 अप्रैल (संवाददाता) दक्षिणी कश्मीर में कुछ शरारती तत्वों द्वारा स्थानीय मंदिर और मस्जिद को अपवित्र करने का प्रयास किये जाने की घटना के एक दिन बाद पुलिस ने कहा कि इसके पीछे एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति का हाथ है। पुलिस ने कहा कि गुरुवार रात, कुछ लोगों ने पुलवामा जिले के ददसारा त्राल में स्थानीय मंदिर और एक मस्जिद की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त करके उनका अनादर करने का प्रयास किया और कुरान को भी अनादरपूर्वक विस्थापित करने का प्रयास किया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^