दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय परिसर पर हमले पर भारत ने चिंता जताई
11-Oct-2024 10:02 PM 3803
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर (संवाददाता) भारत ने दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय परिसर पर हमले और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर शुक्रवार को चिंता व्यक्त की। विदेश मंत्रालय ने आज यहां एक बयान में कहा, “हम ब्लू लाइन पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति से चिंतित हैं। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र परिसर की सुरक्षा की अपरिहार्यता का सभी को सम्मान करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा तथा उनके लिए निश्चित किये गये कार्य की पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए उचित उपाय किए जाने चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^