दक्षिणी राज्यों में कृषि योजनाओं के कार्यान्वयन की मध्यावधि समीक्षा
20-Nov-2024 07:48 PM 5041
नयी दिल्ली,20 नवंबर (संवाददाता) केंद्र सरकार ने राज्यों से अपने पास उपलब्ध धन को खर्च करने का अनुरोध किया है जिससे उन्हें अधिक राशि का आवंटन किया जा सके। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में 18 और 19 नवंबर को दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विभिन्न कृषि योजनाओं की मध्यावधि समीक्षा के लिए एक क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में सचिव देवेश चतुर्वेदी और आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के प्रमुख अधिकारी इन योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में प्रगति का मूल्यांकन करने और चुनौतियों का समाधान करने के लिए एकत्र हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^