दलहनों में मिश्रित रूख, खाद्य तेलों में टिकाव
12-Feb-2024 07:06 PM 4239
नयी दिल्ली 12 फरवरी (संवाददाता) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल में टिकाव जबकि दाल दलहन में मिश्रित रूख देखा गया। अन्य जिंसों में टिकाव रहा। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में फरवरी का पाम ऑयल वायदा 18 रिंगिट बढ़कर 3935 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, फरवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.23 सेंट की गिरावट लेकर 47.71 सेंट प्रति पौंड बोला गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^