दलीप ट्रॉफी: इंडिया सी ने इंडिया डी को सस्ते में समेटा
05-Sep-2024 08:16 PM 4857
अनंतपुर 05 सितंबर (संवाददाता) गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंडिया सी ने गुरुवार से शुरु हुए दलीप ट्राफी के दूसरे मैच के पहले दिन इंडिया डी को 164 रनों के मामूली स्कोर पर समेट दिया। इंडिया डी की ओर से अक्षर पटेल ने (86) रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इससे पहले इंडिया सी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया और उसके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही ठहराते हुए इंडिया डी के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। अंशुल कंबोज ने चार रन के स्कोर पर ही सलामी बल्लेबाज अथर्व तायडे को वापस पैवेलियन भेज दिया। तायडे ने चार रन बनाए थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^