दंगा प्रदेश अब बन गया उत्सव प्रदेश: योगी
27-Jan-2024 06:36 PM 2427
बदायूं 27 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के बदायूं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को दंगा प्रदेश कहा जाता था लेकिन यही अब उत्सव प्रदेश कहा जाता है। मुख्यमंत्री ने यहां दातागंज विधानसभा क्षेत्र के सैजनी गांव में आज एचपीसीएल द्वारा 133 करोड़ की लागत से बने बायो गैस प्लांट का उद्घाटन केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी की मौजूदगी में किया। इस दौरान श्री योगी ने कहा “ प्रदेश में हमारी सरकार को 7 साल होने जा रहे है , इन 7 साल में प्रदेश में एक भी दंगा नही हुआ।दंगा प्रदेश अब उत्सव प्रदेश हो गया है।यंहा दीपोत्सव, रामोत्सव,रंगोत्सव आदि हो रहे है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^