दनियावां बाइपास आरओबी बन जाने से जाम से मिलेगी निजात : नीतीश
27-Oct-2024 12:11 AM 4947
पटना 26 अक्टूबर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि दिनयावां बाइपास आरओबी के बन जाने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। श्री कुमार ने शनिवार को पटना जिला के दनियावां में राष्ट्रीय उच्च पथ-30ए (फतुहां-हरनौत-बाढ़) पथ परियोजना अंतर्गत दनियावां बाइपास आरओबी का उद्धाटन करने के बाद दनियावां आरओबी का निरीक्षण किया और कहा कि इस आरओबी के बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि रेलवे गुमटी के कारण पहले यहां अक्सर जाम की समस्या हुआ करती थी। अब इसके शुरू हो जाने से वाहनों का परिचालन सुचारू रूप से होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^