द्रौपदी मुर्मु ने कर्नाटक के हावेरी जिले में हुई दुर्घटना पर जताया शोक
28-Jun-2024 08:59 PM 6377
नयी दिल्ली, 28 जून (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कर्नाटक के हावेरी जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित 13 लोगों के मारे जाने पर शुक्रवार को गहरा दु:ख व्यक्त किया। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर लिखे संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “ कर्नाटक के हावेरी जिले में हुई बस दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित 13 श्रद्धालुओं की मौत एक बेहद दु:खद घटना है। मैं इस दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल लोगों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^