द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स में मुख्य कोच बन सकते है
04-Sep-2024 07:21 PM 6536
नयी दिल्ली 04 सितंबर (संवाददाता) राहुल द्रविड़ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स (आरआर) में मुख्य कोच के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं। प्राप्त रिपोर्टो के अनुसार द्रविड़ ने हाल ही में आरआर के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और आगामी मेगा नीलामी से पहले खिलाड़ियों को बनाए रखने पर शुरुआती चर्चा की है। आरआर के मौजूदा कप्तान संजू सैमसन का द्रविड़ के साथ लम्बे समय से पेशेवर रिश्ता रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^