द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर शिवराज ने प्रसन्नता जतायी
21-Jun-2022 11:54 PM 1962
भोपाल, 21 जून (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के 16 वें राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से आज उम्मीदवार घोषित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय अभूतपूर्व और अभिनंदनीय है। श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए रात्रि में कहा कि सुश्री मुर्मू महिला सशक्तिकरण और जनजातीय समाज का सशक्त चेहरा हैं। उनका संपूर्ण जीवन शिक्षा की उन्नति और जनजातीय वर्ग व गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहा। सुश्री मुर्मू के पास जनसेवा के साथ समृद्ध प्रशासनिक अनुभव भी है। श्री चौहान ने विश्वास जताते हुए कहा कि वे हम सबके प्राणों से प्यारे भारत के लिए एक अद्वितीय और योग्य राष्ट्रपति सिद्ध होंगी। प्रदेश भाजपा के अघ्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी भाजपा के इस निर्णय को सराहनीय बताया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^