डीएफसी ने यूनाइटेड भारत को हराया
27-Nov-2024 10:21 PM 8278
नयी दिल्ली 27 नवंबर (संवाददाता) दिल्ली फुटबॉल क्लब (डीएफसी) ने यूनाइटेड भारत को 3-1 से हरा कर डीएसए प्रीमियर लीग में पूरे अंक अर्जित किए। आज यहाँ अम्बेडकर स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में दिल्ली एफ सी को जमने में समय लगा लेकिन तब तक अंक तालिका में काफी नीचे चल रही और अपेक्षाकृत कमजोर आँकी जा रही यूनाइटेड भारत एक गोल से बढ़त लेने में सफल रही। विजेता डीएफसी के लिए गयारी, जाकोब और प्लेयर ऑफ द मैच नौबा ने गोल किये। वहीं पराजित यूनाइटेड भारत का गोल चन्दन ने छठे मिनट में किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^