डीजीपी जम्मू-कश्मीर ने अमरनाथ यात्रा पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
20-Jun-2023 10:29 PM 5231
श्रीनगर 20 जून (संवाददाता) जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने अमरनाथ यात्रा से पहले मंगलवार को यहां पुलिस मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान डीजीपी ने घटना मुक्त तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यात्रा के लिए की जा रही सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की। बासठ दिवसीय वार्षिक अमरनाथ यात्रा एक जुलाई को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल के जुड़वां मार्गों से शुरू होती है। बैठक को संबोधित करते हुए, डीजीपी ने कहा कि बहुत से महत्वपूर्ण आयोजनों के सफल आयोजन के बाद, जम्मू-कश्मीर पुलिस श्री अमरनाथ जी यात्रा, एक वार्षिक और बहुत महत्वपूर्ण आयोजन के अगले बड़े ‘असाइनमेंट’ के साथ तैयार है। उन्होंने यात्रा से सीधे संबंधित जिला पुलिस इकाइयों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने का निर्देश दिया। घटना मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पर जोर देते हुए, डीजीपी ने विभिन्न विंगों और जिलों से जनशक्ति जुटाने का निर्देश दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^