दीपक के जलजले से थर्राया हिमाचल,49 पर किया सरेंडर
27-Dec-2022 10:08 PM 4986
देहरादून 27 दिसंबर (संवाददाता) उत्तराखंड के दीपक धपोला (35 रन पर आठ विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के आगे नतमस्तक हिमाचल प्रदेश की पूरी टीम रणजी ट्राफी ग्रुप ए मुकाबले के पहले दिन मंगलवार को अपनी पहली पारी में 49 रन पर ढेर हो गयी। हिमाचल की ओर से अंकित कलसी (26) ही दहाई अंक पर पहुंचने वाले इकलौते बल्लेबाज थे और उनके ये रन छह चौकों की मदद से आये। हिमाचल के चार खिलाड़ी बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। हिमाचल के बल्लेबाजों में पवेलियन लौटने की जल्दी इस कदर थी कि पूरी टीम सिर्फ 16.3 ओवर ही खेल सकी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^