दीपिका सोरेंग हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार से सम्मानित
16-Apr-2024 11:05 PM 1388
नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (संवाददाता) हॉकी इंडिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम की फारवर्ड दीपिका सोरेंग वर्ष के उभरते खिलाड़ी के लिए प्रतिष्ठित हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार से सम्मानित किया है। पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर दीपिका सोेरेंग ने हॉकी इंडिया का हार्दिक आभार व्यक्त किया। दीपिका को वर्ष 2023 के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन के लिय इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने महिला जूनियर एशिया कप में टीम के लिए पदार्पण करते हुए छह मैचों में सात गोल दागकर टीम को स्वर्ण पदक जीतने में मदद की और टूर्नामेंट में टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^