देश भर से बेहतर हवाई सेवाओं से जोड़ा जा रहा है मध्यप्रदेश को- सिंधिया
22-May-2022 07:53 PM 3560
ग्वालियर, 22 मई (AGENCY) केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश को देश भर से बेहतर हवाई सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने आज यहाँ देवराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस का भूमिपूजन समारोह को संबोध्ित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर ग्वालियर सहित समूचे प्रदेश को देश भर से बेहतर हवाई सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 3 जून से दिल्ली, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर के लिये नई फ्लाइट शुरू होने जा रही हैं। इसके साथ ही तीन दिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के लिये भी फ्लाइट उपलब्ध होगी। बेहतर हवाई सेवा का लाभ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी मिलेगा। जरूरत पड़ने पर देश के अन्य शहरों से विशेषज्ञ चिकित्सक ग्वालियर बुलाए जा सकेंगे। इस अवसर पर उन्होंने आशा जताई कि देवराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंस जीवन दाता के रूप में काम करेगा। साथ ही प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शायद यह पहला मेडीकल संस्थान है, जिसके संचालन की सम्पूर्ण बागडोर महिलाओं के हाथ में है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में पहला देवता चिकित्सक, दूसरा ज्ञानदाता यानि शिक्षक और तीसरा देवता अन्नदाता माना जाता है। हमारे देश के अन्नदाता अपने देश का ही नहीं दुनियाभर का पेट भर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^