देश के कई हिस्सों में कोहरे का प्रभाव
05-Jan-2022 07:56 PM 8862
पुणे, 05 जनवरी (AGENCY) पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तथा पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घना से अति घना कोहरे का प्रभाव बुधवार को सुबह 08़ 30 बजे दर्ज किया गया। इसके साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, त्रिपुरा में अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा तथा पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, असम, मेघालय और मणिपुर में अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा। रात का तापमान गुजरात और पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में कई स्थानों पर, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर, उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाके नौगोंग (पूर्वी मध्य प्रदेश) और ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ, पूर्णिया और मालदा में 25 मीटर, बरेली, भागलपुर और अगरतला में 50 मीटर, पंतनगर, करनाल, नयी दिल्ली (सफदरजंग), जैसलमेर, पटना, गया, धुबरी और इम्फाल में 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी। पिछले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अधिकांश स्थानों पर, उत्तराखंड और पंजाब में कई स्थानों पर, पश्चिमी राजस्थान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^