देश के विभिन्न स्थानों में लू का प्रकोप जारी
29-Apr-2022 09:15 PM 7259
पुणे 29 अप्रैल (AGENCY): पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और विदर्भ के कई हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश एवं झारखंड के कुछ हिस्सों में तथा हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, गंगीय पश्चिम बंगाल व ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहा। हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों के अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकांश स्थानों पर, उत्तराखंड, पंजाब और विदर्भ में कई स्थानों पर; उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और ओडिशा में कुछ स्थानों पर तथा पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कोंकण, गोवा व मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। इसके साथ ही तटीय कर्नाटक के अधिकांश स्थानों पर; बिहार, मराठवाड़ा और रायलसीमा में कई स्थानों पर; उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ स्थानों सहित केरल, माहे, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल व अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) रहा। देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य के करीब रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों सहित हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, माहे, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर (भारतीय समयानुसार कल के सुबह 8:30 बजे से आज के सुबह 8:30 बजे तक) गरज के साथ छींटें पड़े। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में कुछ स्थानों पर और असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ीं। अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ व मराठवाड़ा में आम तौर पर मौसम शुष्क बना रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^