देश की गति के साथ झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए को यहां से पूरा समर्थन मिलना चाहिए: जनरल वीके सिंह
24-Apr-2024 09:24 PM 3458
रांची, 24 अप्रैल (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह बुधवार को पलामू में एनडीए प्रत्याशी वीडी राम के नामांकन में शामिल हुए। वहां आयोजित विशाल जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। इस अवसर पर जनरल वीके सिंह ने कहा कि पलामू से एनडीए प्रत्याशी वीडी राम को भारी मतों से जिताना है, ताकि उन्हें दिल्ली में और जिम्मेदारी का पद मिले। उन्होंने कहा कि देश की गति के साथ झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए को यहां से पूरा वर्चस्व मिलना चाहिए। झारखंड की सभी 14 सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत होनी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^