देश की जनता ने एनडीए के पक्ष में पूरा मन बना लिया: चिराग
02-Dec-2024 09:46 PM 3637
पटना, 02 दिसंबर (संवाददाता) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के साथ महाराष्ट्र और हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिससे पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता ने एनडीए के पक्ष में पूरा मन बना लिया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आज यहां पार्टी कार्यलय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एनडीए समर्थित विधान परिषद तिरहुत स्नातक सीट पर उम्मीदवार के रूप में अभिषेक झा के समर्थन में अपने दल और एनडीए के तमाम समर्थकों को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से विधान परिषद के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है और एनडीए ने अभिषेक झा जी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो हमारे छोटे भाई भी हैं और जो पूरे प्रदेश के विकास की सोच रखते हैं। लगातार अपने पार्टी और गठबंधन की तरफ से पूरी ईमानदारी के साथ यह गठबंधन की बात रखते देखे जाते रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के एक-ंएक नेता एक-एक कार्यकर्ता की तरफ से इन्हें मजबूत समर्थन और सहयोग मिलेगा। हमें इस बात का उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि भारी अंतर से और भारी मतों से यह चुनाव जीतने का काम अभिषेक झा जी करेंगे। क्योंकि एनडीए के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^