देश की जनता ने इंडिया गठबंधन को नकारा-भजनलाल
12-May-2024 11:13 PM 2465
उत्तर मुंबई, 12 मई (वार्ता ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा करते हुए कहा है कि देश की जनता ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को नकार दिया है और जमानत पर बाहर घूम रहे विपक्षी नेताओं पर अब आमजन विश्वास नहीं कर रहे है। श्री शर्मा उत्तर मुंबई से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के समर्थन में आयोजित राजस्थानी स्नेह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी नेताओं का पाकिस्तान प्रेम दिख रहा है। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेसी रंगभेद और नस्लवाद की राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस के शासन में गरीबों की योजनाओं पर कटमनी चलती थी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी अब यह नारा दे रहे हैं। कांग्रेस ने सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति की है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^