देश में मोदी के प्रति अटूट विश्वास -भजनलाल
02-Jun-2024 10:37 PM 1392
जयपुर, 02 जून (वार्ता ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अरूणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर वहां की जनता का बधाई के साथ आभार जताते हुए कहा है कि यह देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जनता का अटूट विश्वास को दर्शाता है। श्री शर्मा ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर वहां की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि पूरे देश में श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास है। पिछले एक दशक में गरीब कल्याण की योजनाओं, विकास कार्यों, सीमाओं की सुरक्षा, विश्व में भारत के बढ़ते गौरव ने यह विश्वास कायम किया है। उन्होंने कहा कि अरूणाचल प्रदेश की जनता ने इसी विश्वास को पूरा करते हुए भाजपा के विजयी रथ को आगे बढ़ाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^