देश में सर्वप्रथम यू.सी.सी.उत्तराखंड में लागू करने पर धामी का मुंबई में सम्मान
23-Jun-2024 11:45 PM 3306
मुंबई/देहरादून, 23, जून (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दादर, वेस्ट मुंबई में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस एवं उत्तराखंड सर्वप्रथम यू.सी.सी. लागू किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित 'डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सम्मान समारोह' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उनको डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति सम्मान से भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वर्गीय डॉ. मुखर्जी को नमन करते हुए कहा कि "उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत की एकता, अखंडता को समर्पित किया है। वह एक अच्छे विचारक थे। उन्होंने भारतीय जन संघ के रूप में जो बीज बोया, वह आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने है। उनका जीवन हमें देश सेवा में समर्पण की याद दिलाता है। उन्होंने हमेशा समानता, एकता, न्याय का समर्थन किया। उन्होंने देश को एक विधान, एक प्रधान और एक निशान का मंत्र दिया। अपने विचारों से एक शक्तिशाली समृद्ध भारत के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^