देवरिया महोत्सव का शुभारम्भ करेंगे दया शंकर
03-Feb-2024 11:29 PM 8995
देवरिया,03 फरवरी(संवाददाता) उत्तर प्रदेश में देवरिया महोत्सव का शुभारम्भ रविवार को देवरिया जिले के प्रभारी मंत्री दया शंकर सिंह करेंगे। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शनिवार शाम यहां चीनी मिल ग्राउंड पर आयोजित देवरिया महोत्सव के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि देवरिया महोत्सव आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित होगा। 12 फरवरी से 29 फरवरी तक मेला आयोजित किया जाएगा। चार फरवरी को स्थानीय कलाकारों का कार्यक्रम प्रमुखता के साथ आयोजित किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^