देवरिया में 04 दिसम्बर को आयेंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
30-Nov-2024 08:09 PM 8576
देवरिया 30 नवम्बर(संवाददाता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में चार दिसम्बर को सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं और वे इस दौरान प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि श्री मौर्य चार दिसम्बर को अपने प्रवास के दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रोटोकॉल के अनुसार, उपमुख्यमंत्री प्रातः 10:30 बजे देवरिया पहुंचेंगे। इसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक के उपरांत वह जिले में चल रही विकासशील और निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^