देवरिया में नदी में डूबने से पांच लोगों की मृत्यु
14-Jun-2023 08:35 PM 5266
देवरिया, 14 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में तरकुलवा क्षेत्र में बुधवार को नदी में नहाते समय दो किशोर समेत पांच लोगों की डूबने से मृत्यु हो गयी। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने यहां बताया कि क्षेत्र के रतनपुरा गांव के कुछ लोग छोटी गंडक नदी के पचरूखिया घाट पर शाम को स्नान करने गये थे। इस दौरान एक बच्चा डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए कुछ लोग उसकी तरफ बढ़े लेकिन वे भी डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह दो किशोरों फलक और आयान को ताे बचा लिया लेकिन आशिया(40), सलीना(40), आशिया खातून(20) दिलबाग(14) और टिन्टू अंसारी(12) की डूबने से मृत्यु हो गयी। दोनों किशाेरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^