धामी ने 19,000 की फीट की ऊंचाई से दिया योग का संदेश
21-Jun-2024 07:00 PM 5453
पिथौरागढ़/नैनीताल, 21 जून (संवाददाता) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 19000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले ज्यालिंकोंग के आदि कैलाश में योग किया और तन एवं मन के लिये योग जरूरी है का संदेश दिया। श्री धामी योग महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिये गुरुवार शाम को पहले आधार शिविर गुंजी पहुंच गये थे। शुक्रवार की सुबह वह यहां से ज्योलिंकोंग पहुंचे और देवाधिदेव आदि कैलाश पर्वत के समक्ष पार्वती सरोवर के किनारे स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ योगासन किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^