धामी ने भी अपने खटीमा स्थित निजी आवास में फहराया तिरंगा
13-Aug-2022 08:53 PM 2706
खटीमा/नैनीताल 13 अगस्त (AGENCY) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई खटीमा पहुंचकर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत अपने निजी आवास पर झंडा फहराया। इस दौरान उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं। इस अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में अपने निजी आवास पर झंडा फहराया गया। उन्होंने कहा तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है। तिरंगा हमारी आन- बान-शान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ ही हमारी एकता, अखंडता व पहचान का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश की जनता से इस अभियान से जुड़ने और हर घर में तिरंगा लगाने का आह्वान किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^