धामी ने चार नदियों में बाढ़ सुरक्षा उपाय के लिए केंद्र से मांगी मंजूरी
18-Feb-2023 11:52 PM 8879
नयी दिल्ली, 18 फरवरी (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर किसानों और आम जनता के हित में चार नदियों मे सुरक्षा उपाय कर निर्माण कार्य की अनुमति देने का आग्रह किया है। श्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से राज्य की चार नदियों गौला, शारदा, दाबका तथा कोसी में सुरक्षा उपाय करने की वन विभाग से स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मई तक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है ताकि वर्षात से पहले काम चल सके। उनका कहना था कि केंद्रीय मंत्री ने इस मामले शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^