धामी ने पाटिल से किया जल विद्युत परियोजनाओं के विकास का अनुरोध
29-Apr-2025 08:02 PM 3286
नयी दिल्ली/देहरादून, 29 अप्रैल (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नयी दिल्ली में जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान, उन्होंने राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने के लिए आठ जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण के लिए अनुरोध किया। इन आठ परियोजनाओं में 647 मेगावाट क्षमता की कुल सात और 114 मेगावाट की एक परियोजना शामिल है। श्री धामी ने श्री पाटिल से कहा कि उत्तराखंड सरकार मां गंगा एवं अन्य समस्त नदियों की निर्मलता, अविरलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विशेषज्ञों की संस्तुतियों का पालन करते हुए सतत विकास के लक्ष्य को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि 114 मेगावाट की सेला उर्थिंग जलविद्युत परियोजना धौलीगंगा पर पिथौरागढ में है। यह उत्तराखंड राज्य की सीमाओं के भीतर गंगा बेसिन का हिस्सा नहीं है। राज्य में गंगा और उसकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर परियोजनाओं पर प्रतिबंध नहीं है। इसलिए सेला उर्थिंग जल विद्युत परियोजना जो कि गंगा बेसिन का हिस्सा नहीं है, की स्वीकृति दी जानी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से संबंधित अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^