धान के समर्थन मूल्य को लेकर भूपेश सरकार ने किसानों को किया गुमराह-रघुवर
21-Sep-2023 11:10 PM 6679
दुर्ग(छत्तीसगढ़) 21 सितम्बर(संवाददाता)भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर धान के समर्थन मूल्य को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाया है। श्री दास ने आज वैशाली नगर में प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि एमएसपी में डेढ़ गुना बढ़ोतरी मोदी सरकार ने की है। आज किसानों को 2,183 रूपए भारत सरकार देती है और 200-300 रूपए बढ़ाकर राज्य की बघेल सरकार देती है, और कहती हैं हमनें धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया है यह एक प्रकार से किसानों को गुमराह करने का कार्य बघेल सरकार कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^