धान की खरीद और चावल उत्पादन लक्ष्य से पीछे, किसान परेशान - सुशील
09-Feb-2023 10:14 PM 5699
पटना 09 फरवरी(संवाददाता) बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि राज्य में अधिकांश धान की कुटाई उसना चावल मिलों से कराने के नीतीश सरकार के तुगलकी फरमान के चलते धान खरीद, कुटाई और किसानों को धान के मूल्य का भुगतान करने की पूरी प्रक्रिया चरमरा गई है। श्री मोदी ने गुरुवार को यहां बयान जारी कर कहा कि धान खरीद के लिए केवल सात दिन का समय बचा है, जबकि खरीद 45 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबवे केवल 32 लाख मीट्रिक टन (एमटी) हुई। उन्होंने कहा कि राज्य में उसना चावल की खपत ज्यादा है, लेकिन उसना चावल बनाने वाली मिलें कम (मात्र 156) हैं। वहीं अरवा चावल की मिलें ज्यादा (2500) हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^