मुख्य पृष्ठ
देश
मध्यप्रदेश
इतिहास
रूपरेखा
मेले और त्यौहार
लोक नृत्य
लोक गीत
जानीमानी हस्तियां
संस्कृति
पर्यटन
खजुराहो
सांची
ओरछा
उज्जैन
मध्यप्रदेश क्यों
मध्यप्रदेश कैसे पहुँचे
वन
वन्य जीवन
स्कूल शिक्षा
मध्यप्रदेश गान
योजनाएं
दीनदयाल चलित अस्पताल योजना
बीमारी सहायता योजना
दीनदयाल चलित अस्पताल योजना
विक्रमादित्य निःशुल्क शिक्षा योजना
प्रतिभा किरण योजना
गांव की बेटी योजना
कपिलधारा योजना
राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना
बलराम ताल योजना
खेत तालाब योजना
इंदिरा आवास योजना
स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम
जननी सुरक्षा योजना
निःशुल्क सायकिल वितरण योजना
लाड़ली लक्ष्मी योजना
दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना
मुख्यमंत्री नाम की योजनाएं
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना
मुख्यमंत्री पेयजल योजना
मुख्यमंत्री आवास योजना
मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना
मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग स्व-रोजगार योजना
मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
राष्ट्रीय योजनाएं
दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना
अटल पेंशन योजना
दीनदयाल अंत्योदय योजना
राज्य के अंग
मध्यप्रदेश के शासकीय विभाग
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय
कमिश्नर एवं कलेक्टर
मध्यप्रदेश के मंत्री एवं राज्य मंत्री
मुख्य सचिव / अपर मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव / सचिव
मध्यप्रदेश के जिले
अब तक
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री
भारत के राष्ट्रपति
भारत के प्रधानमंत्री
मध्यप्रदेश के राज्यपाल
रोजगार
आलेख
सम्पर्क करें
archive
धांधली से चुनाव जीतती है भाजपा: अखिलेश
Admin author
India
31-Jan-2024 08:01 PM
1680
मैनपुरी 31 जनवरी (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धांधली से चुनाव जीतती है। मैनपुरी में पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने कहा कि ताजा उदाहरण चण्डीगढ़ का है, जहां अधिकारी ने कैमरे के सामने बेईमानी कर विपक्ष का वोट रद्द करके भाजपा को जिताया। अगर इस स्तर की बेईमानी होगी तो लोकतंत्र कहां बचा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सभी चुनावों में बेईमानी की है। 2022 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादियों को जितया था, लेकिन बेईमानी करके भाजपा ने परिणाम अपने पक्ष में कर लिया। उन्होने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का है। भाजपा सरकार जनता के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार छीन रही है। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट कर रही है। लोकसभा चुनाव में पीडीए ही भाजपा के एनडीए को हरायेगा। श्री यादव ने कहा कि पार्टी ने भाजपा को हराने के लिए मजबूत प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। समाजवादी पार्टी की कोशिश है कि इंडिया गठबंधन मजबूत हो। गठबंधन का जो दल भाजपा को जिस सीट पर हरायेगा। वही लडे़गा। उन्होने कहा कि भाजपा का परिवार सबसे खतरनाक है। वह परिवार समाज में नफरत फैला रहा है। संस्कृति को नष्ट कर रहा है। हमारे देश की संस्कृति मेल-मिलाप की रही है। भाई-चारे का समाज रहा है। लेकिन भाजपा का परिवार उस समाज को बांटने का काम कर रहा है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा के लोग और अधिकारी मिलकर लूट रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वीकार कर रहे हैं कि गोरखपुर में बहुत भूमाफिया आ गये हैं। हर जिले में बड़े पैमाने पर भाजपा के भूमाफिया काम कर रहे हैं। लोगों की जमीनें छीन रहे है। जमीन कब्जा करा रहे है। भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी बन गयी है।...////...
«
पूजा की अनुमति के खिलाफ इंतजामिया कमेटी उच्च न्यायालय की शरण में
नगरीय विकास
»
विद्यार्थियों को सांस्कृतिक विरासत को सहेजना सिखाये विवि: आनंदीबेन
POST CATEGORY
देश
मुख्यमंत्री
जनसंपर्क मंत्री
मुख्य सचिव
नगरीय विकास
उच्च शिक्षा
स्कूल शिक्षा
पंचायत एवं ग्रामीण विकास
किसान कल्याण एवं कृषि विकास
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
ऊर्जा
जॉब अलर्ट
चर्चा में
सामान्य ज्ञान
साक्षात्कार
एडमिशन
राजस्व
चुनाव संबंधी समाचार
आलेख
© 2025 - All Rights Reserved -
mpenews
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
dhaandhalee-se-chunaav-jeetatee-hai-bhaajapa-akhilesha
FZF:
FZF
URL:
https://www.mpenews.com/dhaandhalee-se-chunaav-jeetatee-hai-bhaajapa-akhilesha
PAGETOP:
ERROR: