16-Apr-2022 10:37 PM
8328
पुणे, 16 अप्रैल (AGENCY) महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में महाविकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवार जयश्री जाधव का जीत राज्य तथा देश में एक मिसाल कायम करेगा।
श्री पटोले ने उप चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कोल्हापुर राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की भूमि है। समाजिक समानता तथा सद्भाव वाले इस भूमि पर धार्मिक नफरत फैलाने वालों की कोशिश कभी सफल नहीं होंगी।
उन्होंने कहा कि राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज की भूमि के स्वाभिमानी लोगों ने बंटवारे में संलिप्त, संप्रदायिक राजनीति तथा वोट नहीं देने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा मतदाताओं को धमकाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नकार दिया है।
उन्होंने कहा कि कोल्हापुर उप चुनाव में देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा के नेता समुदायों के बीच धार्मिक फूट डालकर वोट लेने का प्रयास कर रहे थे लेकिन कोल्हापुर के स्वाभिमानी जनता ने महाविकास अघाडी के उम्मीदवार को चुनकर नफरत फैलाने वाली पार्टी के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ा है।
श्री पटोले ने कह कि देश में पेट्रोल, गैस तथा जरूरी सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं। भाजपा सरकार देश में बढ़ते बेरोजगारी की समस्या, किसानों की स्थिति तथा मजदूरों को लगातार अंदेखी कर रही है। देश जब ऐसे ज्वलंत मुद्दों से जूझ रहा है, तब भाजपा धार्मिक मुद्दों को उठाकर केंद्र सरकार की असफलता पर पर्दा डाल रही है।
उन्होंने कहा कि एमवीए सरकार विकास के मुद्दे तथा राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर चुनाव लड़ी। आज की जीत यह दर्शाती है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाअघाडी सरकार के विकास कार्यों पर लोगों ने मुहर लगा दी है।
श्री पटोले ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पहले ही कोल्हापुर को छोड़कर पुणे से चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा था अगर वह कोल्हापुर से चुनाव हारते तो हिमालय चले जायेंगे। “अब पाटिल का पुणे से हिमालय जाने का समय आ गया है।...////...