धनखड़ ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
11-Nov-2023 09:00 PM 6386
नयी दिल्ली 11 नवंबर (संवाददाता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री धनखड़ ने शनिवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि गहरी श्रद्धा और असीम खुशी के साथ मनाई जाने वाली दीपावली अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतिनिधित्व करती है, जो आशा और सदाचार की स्थायी भावना का प्रतीक है। दीपावली का त्यौहार एक धार्मिक और सात्विक जीवन जीने और सभी परिस्थितियों में अपनी सर्वोत्तम क्षमता से अपना कर्तव्य निभाने में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^