धनखड़ ने दी रथयात्रा की शुभकामनाएं
07-Jul-2024 02:57 PM 8382
नयी दिल्ली 07 जुलाई (संवाददाता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पुरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं दी हैं और सभी की सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की है। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने रविवार को यहां एक संदेश में यह जानकारी दी। श्री धनखड़ ने कहा कि श्री जगन्नाथ रथयात्रा का भारत‌ में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। इसकी जड़ें प्राचीन भारतीय परंपराओं में मिलती हैं जो भक्ति, एकता और समृद्ध धरोहर को परिलक्षित करती है। उन्होंने कहा, 'रथयात्रा के इस पवित्र अवसर पर मेरी शुभकामनाएं। भगवान जगन्नाथ हमें स्वास्थ्य, प्रसन्नता और आध्यात्मिक संतुष्टि का आशीर्वाद दें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^