धनखड़ ने पारुल चौधरी को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी
03-Oct-2023 11:33 PM 6693
नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (संवाददाता) उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को एशियाई खेलों में पारुल चौधरी को महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक और महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भाला फेंक में अन्नू रानी की ऐतिहासिक जीत हमारे देश को गौरवान्वित करती है। श्री धनखड़ ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि आज सभी पदक विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई। उनकी उपलब्धियां उभरते एथलीटों के लिए प्रेरणा का एक गहरा स्रोत हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^