धर्मांतरण की कोशिश रोकने को जांच आयोग गठित हो : विहिप
06-Oct-2021 09:28 PM 2929
नयी दिल्ली 06 अक्टूबर (AGENCY) विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने चर्च के पादरियों और मिशनरियों के धर्मांतरण की कोशिशों को रोकने के लिए सरकार से एक जांच आयोग गठित करने की मांग की है। विहिप के प्रवक्ता विनोद बंसल की ओर से बुधवार को यहाँ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विहिप के संयुक्त महासचिव डॉ सुरेन्द्र जैन ने आरोप लगाया कि फ्रांस की तरह भारतीय चर्चों के द्वारा छल-बल पूर्वक किए जा रहे अवैद्य धर्मांतरण से भारत की मुक्ति हेतु कठोर कानून जरूरी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^