धीमान ने की सुक्खू से भेंट
31-Oct-2024 12:46 AM 8207
शिमला, 30 अक्तूबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बुधवार को यहां राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान और सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री धीमान ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि वह पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और आयोग के माध्यम से अनुसूचित जाति से संबंधित मामलों का प्रमुखता से निवारण सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सक्षम नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है और कल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश के लोगों की सहभागिता से हिमाचल शीघ्र ही आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^