धीमी ओवर गति के लिए संजू सैमसन पर लगा 24 लाख रूपये का जुर्माना
10-Apr-2025 05:16 PM 5894
अहमदाबाद 10 अप्रैल (संवाददाता) राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसन पर आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुधवार को खेले गये मैच में धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है। आरआर पर आईपीएल के इस सत्र में यह दूसरी बार धीमी ओवर गति के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत किसी कप्तान पर दूसरी बार ओवर-रेट का नियम तोड़ने पर 24 लाख का जुर्माना लगाया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^