धीरज बोम्मदेवरा ने माउरो नेस्पोली को हराकर जीता कांस्य पदक
23-Jun-2024 10:02 PM 6858
अंताल्या 23 जून (संवाददाता) तीरंदाजी विश्व कप 2024 स्टेज 3 में भारत के धीरज बोम्मदेवरा ने पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा में इटली के माउरो नेस्पोली को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। रविवार को तुर्की के अंताल्या में खेले गये मुकाबले में लंदन 2012 के स्वर्ण पदक विजेता इटली के माउरो नेस्पोली को हराकर कांस्य पदक जीता। 22वर्षीय बोम्मदेवरा ने प्लेऑफ मुकाबले में नेस्पोली को 7-3 से हराया था। धीरज बोम्मदेवरा ने पिछले साल भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक तीरंदाजी कोटा हासिल किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^