धूलिया, पारदीवाला को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पद के लिए सिफारिश
05-May-2022 10:24 PM 2012
नयी दिल्ली 05 मई (AGENCY) उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धूलिया और गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जमशेद बुर्जोर पारदीवाला को शीर्ष अदालत में पदोन्नत करने की सिफारिश की है। भारत के मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमना की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने दोनों नामों को मंजूरी दी है। कॉलेजियम की सिफारिश यदि केंद्र सरकार ने स्वीकार कर ली कर लिया तो शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 तक बढ़ पहुंच जाएगी। न्यायमूर्ति पारदीवाला की यदि नियुक्ति होती है तो 2027 में वह न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना के स्थान पर भारत के मुख्य न्यायाधीश भी बनेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^